दीपावली के लिए भोपाल में आये यू. पी. से उपहार

0
85

भोपाल।  दीपावली पर दिये जाने वाले उपहार में इस बार उत्तरप्रदेश से हेण्ड मेड बुडन बाॅक्स व ग्लास जार जैसे चुनिंदा आइटम शहर में आये हैं। ये काम भोपाल की स्टूडेन्ट रिशिका गुप्ता ने किया हैं। रिशिका पढाई खत्म करने के बाद अपने केरियर बनाने के लिए नवाचार कर रही हैं। राजधानी भोपाल में हर वर्ष लोग एक दूसरे को लाखों रूपये की गिफ्ट अदान-प्रदान करते हैं। इनमें अधिकतर परंपरागत गिफ्ट होती है किन्तु इस बार शहर की रिशिका गुप्ता (मोबाइल-9977059560) ने कुछ नया करने का विचार साकार किया है। 

8398aacf 9029 4526 8989 e0347dc16969

रिशिका ने बताया कि, मेरे पापा बिजनेसमेन है इसलिए मैंने भी नौकरी करने के बजाए अपना स्टार्टअप शुरू किया है। उन्हांेने बताया है कि, मैंने दीपावली पर गिफ्ट भेजने के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, नगीना और मुरादाबाद में निर्मित हेण्ड मेड आईटम बनवाये है इनमें हेण्ड क्राफ्टेड, वुडन बाॅक्स जिसमेें पीतल के दो दिये या शीशम वुडन का अगरबत्ती व धूपबत्ती का बाॅक्स एवं स्टेण्ड, हेण्ड वर्क जार जिनमें एक पीतल का शंख व ग्लास के दो जार शामिल है। इनके अलावा कई और एनटिक वैरायटियां है। वुडन बाॅक्स में हेण्ड क्राफ्ट, लकडी की टेª, पीतल के चार बाउल, इनके अलावा पूजा सामग्री सहित कई उपयोगी चीजें शामिल हैं।