Friday, February 7, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशराष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में मध्य प्रदेश का जलवा, विभिन्न श्रेणी में आठ...

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में मध्य प्रदेश का जलवा, विभिन्न श्रेणी में आठ पुरस्कार मिले

भोपाल ।  राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में मध्य प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में आठ पुरस्कार प्राप्त किए हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को पुरस्कार प्रदान किए। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय से मध्य प्रदेश को अवार्ड मिलना गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन में नवाचार हो रहे हैं। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन पुरुस्कार मध्य प्रदेश के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम 'री थिंकिंग टूरिज्म" पर प्रदेश में पहले से ही कार्य करना शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और अपर प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड विवेक श्रोत्रिय मौजूद थे।

मध्य प्रदेश को मिले आठ राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

– सिविक मैनेजमेंट आफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया (श्रेणी-ए) के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पुरस्कार मिला है। इस श्रेणी में प्रदेश को अब तक सात पुरस्कार मिल चुके हैं।

– स्वच्छ पर्यटन स्थान-पश्चिमी क्षेत्र की श्रेणी में पहली बार उज्जैन नगर निगम को पुरुस्कार मिला है।

– बेस्ट मेन्टेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मान्यूमेंट के लिए शिव मंदिर भोजपुर को पुरस्कार मिला है।

– बेस्ट एयरपोर्ट-रेस्ट आफ इंडिया के लिए देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट इंदौर को लगातार तीसरी बार पुरस्कार मिला।

– एक्सलेंस इन पब्लिशिंग-हिंदी श्रेणी के लिए मालवा के भित्ति चित्र को पुरस्कार मिला है।

– बेस्ट टूरिज्म प्रमोशन पब्लिसिटी मटेरियल के लिए भोपाल ब्रोशर को पुरस्कार मिला है।

– बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड, पश्चिमी-मध्य के लिए पेंच टाइगर रिजर्व के गाइड सुभाष भावरे को पुरस्कार मिला है।

– इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट के लिए मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व स्थित गांव पटपरा के होमस्टे 'कोटयार्ड हाउस" को पुरस्कार मिला है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group