Sunday, September 29, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशजबलपुर में नौ डिग्री तक पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया...

जबलपुर में नौ डिग्री तक पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश का जबलपुर जिला काफी प्रभावित हो रहा है। जबलपुर मध्यप्रदेश के उन जिलों में से जहां ठंड ज्यादा पड़ती है, पहाड़ी इलाका होने के कारण भी यहां ठंड ज्यादा होती है। मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिन कड़ाके ठिठुराने वाली ठंड होने वाली है। बता दें कि जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवाओं से उत्तरी इलाकों में भारी बर्फबारी बनी हुई है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।बता दें कि बीते दिन जबलपुर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा,जो कि सुबह नौ बजे तक बना रहा। वहीं सुबह हल्का घाना कोहरा भी देखने को मिला। दिन के वक्त हलकी धुप के साथ तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन रात होते होते फिर तापमान कम हुआ और सर्द हवाओं ने शहर में अपनी चादर बिछा ली। शहर में लोग गर्म कपड़े पर कर जाते दिखे। वहीं मौसम विभाग ने भी शीत लहर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।शहर का तापमान सोमवार को अधिकतम 25 से 26 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। शाम के वक्त फिर तापमान गिरा और धुंध की चादर एक बार फिर देखने को मिली। इस धुंध में सामने वाले को देख पाना मुश्किल था। सड़क पर वाहनों की हेडलाइट तक जलती नजर आई।

मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में भारी शीतलहर की संभावनाएं हैं। विभाग ने बुजुर्गों, शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों के शीतलहर से बचकर रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group