Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP Election Result: चुनाव मैदान में उतरे शिवराज के 32 में से...

MP Election Result: चुनाव मैदान में उतरे शिवराज के 32 में से 12 मंत्री हार गए

MP Election Result: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना करीब-करीब पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 32 मंत्री मैदान में उतरे थे। जिनमें 12 की हार हुई, वहीं 20 ने जीत दर्ज की है। हालांकि, दतिया में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हार गए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार तो तय हो गई है, लेकिन टीम शिवराज के बड़े चेहरे नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह कई बड़े मंत्री दस दौर की मतगणना के बाद भी पिछड़ गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 8800 से ज्यादा वोटों से परास्त

MP के गृहमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 8800 से ज्यादा वोटों से परास्त हो गए। हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, अटेर अरविंद सिंह भदौरिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और पोहरी से सुरेश धाकड़ ने भी अपनी-अपनी सीट गंवा दी। इनमें से सुरेश धाकड़, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, महेंद्र सिंह सिसौदिया को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है।

कौन कैबिनेट मंत्री हारा और कौन जीता

  • दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा- हार
    रहली से गोपाल भार्गव- जीते
    सांवेर से तुलसीराम सिलावट- जीते
    हरसूद से विजय शाह- जीते
    मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा- जीते
    अनूपपुर से बिसाहूलाल साहू- जीते
    खुरई से भूपेंद्र सिंह- जीते
    मानपुर से कु. मीना सिंह मांडवे- जीतीं
    हरदा से कमल पटेल- हारे
    सुरखी गोविंद सिंह राजपूत- जीते
    पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह- जीते
    नरेला से विश्वास सारंग- जीते
    सांची से प्रभुराम चौधरी- जीते
    बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया- हारे
    ग्वालियर से प्रद्म्न सिंह तोमर- जीते
    बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल- हारे
    जावद से ओम प्रकाश सखलेचा- जीते
    महू से उषा ठाकुर- जीतीं
    अटेर अरविंद सिंह भदौरिया- हारे
    उज्जैन दक्षिण मोहन यादव- जीते
    सुवासरा से हरदीप सिंह डंग- जीते
    बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- हारे
    रीवा से राजेंद्र शुक्ला- जीते
    बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन- हारे
  • शिवराज सरकार के राज्यमंत्री
    ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह- हारे
    शाजापुर से इंदर सिंह परमार- जीते
    अमरपाटन से रामखेलावन पटेल- हारे
    पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे- हारे
    मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव- जीते
    पोहरी से सुरेश धाकड़- हारे
    खरगापुर से राहुल सिंह लोधी- हारे

2018 में नतीजे क्या रहे थे?

मध्यप्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव कई मायनों में बेहद रोमांचक रहा था। 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत से दो कम 114 सीटें मिलीं थीं। वहीं, भाजपा 109 सीटों पर आ गई। हालांकि, यह भी दिलचस्प था कि भाजपा को 41% वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 40.9% वोट मिला था। बसपा को दो जबकि अन्य को पांच सीटें मिलीं। नतीजों के बाद कांग्रेस ने बसपा, सपा और अन्य के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस तरह से राज्य में 15 साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि लगभग 15 महीने बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके खेमे के मंत्रियों ने बगावत कर दी, इससे कांग्रेस की सरकार गिर गई। सिंधिया ने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन कर ली थी। भाजपा फिर सत्ता में लौट आई थी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group