Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP: राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा पर भीड़ ने किया हमला! महिलाओं...

MP: राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा पर भीड़ ने किया हमला! महिलाओं ने घर की छतों से किया पथराव

MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत बाँट रहे हिन्दू कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम भीड़ ने तलवार तलकर हमला कर दिया। तो वहीँ महिलाओं ने भी छतों से पथराव करने की सुचना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मस्जिद के पास अक्षत बाँटने जैसे ही हिन्दू कार्यकर्ता पहुँचे, उन पर मुस्लिम भीड़ ने पथराव किया।

सूत्रों की मानें तो यह मामला बीतें दिन 8 जनवरी, 2024 की शाम को शाजापुर शहर के सोमवारिया क्षेत्र में अक्षत वितरण कार्यक्रम का है। इसके लिए सांध्यकालीन श्रीराम फेरी निकाली जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में हिन्दू कार्यकर्ता शामिल थे। यात्रा में श्रीराम के भजन बजाए जा रहे थे। यहाँ पर जब यात्रा हररायपुर क्षेत्र में एक मस्जिद के पास पहुँची तो इस पर हमला हो गया। एक बयान में यह बात बताई गयी कि हिन्दू कार्यकर्ता यात्रा लेकर जैसे ही मस्जिद के पास पहुँचे, यहाँ पर मौजूद मुस्लिम भीड़ ने इस पर एकाएक हमला बोल दिया और पथराव करने लगे। मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनपर पत्थर बरसाए। इस हमले में कुछ हिन्दू कार्यकर्ता घायल हो गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस हमले में घरों की छतों के ऊपर से पत्थर फेंके गए। पत्थर फेंकने में मुस्लिम परिवारों की महिलाएँ भी शामिल थीं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group