Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP News: नई-नवेली दुल्हन हुई गायब तो दूल्हे ने हर्जाने में मांग...

MP News: नई-नवेली दुल्हन हुई गायब तो दूल्हे ने हर्जाने में मांग ली साली

MP News:मध्यप्रदेश के बारे में अक्सर कहा जाता है कि एमपी अजब है एमपी गजब है। मध्यप्रदेश में कई बार वाक्यात् अजब-गजब होते रहते हैैं। एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी के अमोला से सामने आया है। वैसे तो शादियों का सीजन पूरे देश में चल रहा है। पूरे भारत भर में रोजना हजारों शादियां हो रही है। लोग शादियों को इंजाय कर रहे हैैं। मेहमानों में आना जाना एक शहर से दूसरे शहर में लगा हुआ। लोग छुïिट्टयां लेकर अपने रिश्तेदारों के जा रहे हैैं। शादी का सीजन है तो बाजारों में रौनक है। लोग कपड़े, ज्वेलरी की जमकर खरीददारी कर रहे हैैं। बाजार गुलजार है। हमारे देश में शादियां ना सिर्फ एक नए रिश्ते की शुरुआत मानी जाती है बल्कि इसे एक त्योहार के रुप में मनाया जाता है। लोग शादी में अपने सारे रिश्तेदारों को बुलाते हैं। हर चीज बेस्ट की जाती है। शादियों को एक घर के इज्जत के तौर पर देखा जाता है। लोगों की कोशिश होती है कि शादियों में कोई कमी ना छूट जाए। शिवपुरी के अमोला में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की नई-नवेली दुल्हन के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। इस परिवार ने दुल्हन को समाज के सामने कई लाख के गहने चढ़ाए थे। दुल्हन ने शादी के बाद सुबह गृह-प्रवेश भी किया। लेकिन किसी को तब तक दुल्हन के इरादे समझ नहीं आए। शाम के बाद समझ आ गया कि दुल्हन करना क्या चाहती थी।

शौच के लिये गई दुल्हन तो लौटकर वापस नहीं आयी

सुबह विदाई के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दिनभर रस्में निभाई। सभी नई दुल्हन के स्वागत में बिजी थे। इस बीच शाम को दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। घर में बाथरुम बना था लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने बाहर जाकर शौच करने को कहा। लोगों ने सोचा कि दुल्हन को अपने घर से ऐसी ही आदत है। इसके बाद सबने दुल्हन को जाने दिया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि शौच के बहाने दुल्हन कांड कर जाएगी।

समेटा सारा सामान और गहने भाग निकली दुल्हन

शाम को घर से शौच का कहकर दुल्हन बाहर गई। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वो लौट कर नहीं आई। इससे घरवाले चिंतित हो गए. जब उन्होंने बाहर जाकर दुल्हन को ढूंढा तो उसका कहीं नामोनिशान नहीं था। तभी खबर मिली कि दुल्हन शादी में चढ़ाए गए सारे गहने लेकर भाग गई है। ये सुनते ही घर में हंगामा मच गया। इज्जत जाने के डर से दूल्हा सीधे अपने ससुराल पहुंचा और लड़की की छोटी बहन से शादी की डिमांड कर डाली। लड़की पक्ष ने चार दिन का समय मांगा है। इसके बाद सोचा जाएगा कि आगे क्या करना है?

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group