भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा “सेफ क्लिक” अभियान के तहत किया जनसंवाद

0
64

ज़न संवाद, नुक्कड़ नाटक, रैली इत्यादि माध्यमों से आमजनों को साइबर सुरक्षा के प्रति कर रहे जागरुक
  
भोपाल ।  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनाँक 01/02/2025 से 11/02/2025 तक सायबर अपराध के संबंध में जागरुकता हेतु चलाये जा रहे सायबर सुरक्षा  सेफ क्लिक अभियान के तारतम्य में पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर भोपाल शहर के सभी थानों में सायबर सुरक्षा "सेफ क्लिक" अभियान चलाया जा रहा हैl आज थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत सायबर सुरक्षा(सेफ क्लिक)  जागरुकता अभियान के तहत आज TIT कालेज पिपलानी में सायबर सुरक्षा  "सेफ क्लिक" अभियान के तारतम्य में जनसंवाद किया गया, आम जनता को चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे क्राइम की गंभीरता के बारे में समझाया गया तथा किस तरह इस स्कैम से बचना है इस बारे में भी अवेयर किया गया ।

92b6bdf2 0a28 46d3 a0dc bbb2c06a6142999451f6 eb40 4acc 973c 5ba2cfb3faf1c8b61ca6 1c7e 49d0 871f b55019a2bc69

साथ ही किसी भी अंजान मोबाइल नंबर से आए वीडियो एवं ऑडियो कॉल से होने वाले क्राइम के बारे में भी बताया गया तथा उनसे किस तरह बचाव किया जाए इस बारे में अवेयर किया गया एवं किसी के साथ सायबर फ्राड होंने पर तुरंत शिकायत करने के लिये  हेल्पलाईन नं. 1930 एवं भोपाल पुलिस सायबर हैल्पलाइन नम्वर 9479990636 पर सूचित करने हेतु बताया गया। उक्त कार्यक्रम में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह चौहान थाना प्रभारी श्री अनुराग लाल कॉलेज का स्टाफ स्टूडेंट समेत लगभग 500 लोग मौजूद रहे।