Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश5 अक्टूबर को धार आएंगी प्रियंका गांधी, आदिवासी वोटों को साधेंगी

5 अक्टूबर को धार आएंगी प्रियंका गांधी, आदिवासी वोटों को साधेंगी

भोपाल। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी धार के मोहनखेड़ा आएंगी। यहां पर बड़ी रैली को संबोधित कर आदिवासी वोटरों को साधेंगी। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले 12 जून को रैली को संबोधित करके चुनाव का शंखनाद किया था। इसके बाद प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में 21 जुलाई को जनसभा की थी। अब प्रियंका गांधी जैनतीर्थ स्थल मोहनखेड़ा में रैली को संबोधित करेंगी। धार जिले में आने वाला मोहनखेड़ा धार और झाबुआ जिले के बीच में स्थित है। यह दोनों जिले आदिवासी बाहुल्य है। प्रियंका गांधी यहां से रैली कर आदिवासी वोटरों को साधेंगी।

आदिवासी वोटर इसलिए है मत्वपूर्ण

मध्य प्रदेश में आदिवासी वोटरों को बिना कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। प्रदेश की 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं, करीब 84 सीटों पर आदिवासी समाज का सीधा प्रभाव है। 2018 के चुनाव में आदिवासी वोटरों के छींटने के चलते ही भाजपा की सरकार सत्ता से चली गई। इस वर्ष 47 में से 30 सीटें कांग्रेस ने जीती और 16 सीटें भाजपा के खातें में गई। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। जबकि 2013 में भाजपा ने 31 सीटें जीती थी। आदिवासी वोटरों के चलते ही कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी।

जनआक्रोश यात्रा का रोडमैप हो रहा तैयार

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस भी जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। हालांकि अभी यात्रा की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस नेता तारीख को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे है। हालांकि यात्रा 16 से 20 सितंबर के बीच निकलने की चर्चा है। इसमें कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों और कांग्रेस की 15 साल के कामों के साथ ही कमलनाथ की गारंटियों को लेकर जनता के बीच जाएंगी

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group