Friday, October 18, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशसिवनी को बनाया जाएगा नगर निगम, 55 हजार और पदों पर होंगी...

सिवनी को बनाया जाएगा नगर निगम, 55 हजार और पदों पर होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री

भोपाल। विकास पर्व के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी पहुंचे और करीब 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। छिंदवाड़ा चौराहे से मुख्यमंत्री ने जैसे ही रोड शो शुरू किया, जोरदार बारिश होने लगी। बारिश के बावजूद रोड शो में हजारों की संख्या में लोग घरों से निकलकर मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, 55 हजार पर नियुक्तियां चल रही हैं।

पटवारी परीक्षा में जब तक संदेह समाप्त नहीं हो जाता नियुक्तियां नहीं होंगे। इस मामले की जांच होगी और गड़बड़ निकलेगी तो गड़बड़ करने वाले को मामा ठीक कर देगा। आरक्षक सहित अन्य पदों के लिए विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। एक लाख भर्तियां पूरी होने के बाद 50 हजार और भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक हजार की राशि अंतिम नहीं है। एक हजार की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक किया जाएगा। जब तक तीन हजार की राशि नहीं होगी मैं चैन ने नहीं बैठूंगा। मुख्यमंत्री ने सिवनी में छिंदवाड़ा चौक से भव्य रोड शो किया है।

276 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर में पूजन अर्चन किया। साथ ही छिंदवाड़ा चौक में प्रस्तावित जय स्तंभ निर्माण स्थल पर ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद महाराज की चरण पादुका का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया। रोड शो के बाद सभा स्थल पहुंचकर उन्होंने कन्या पूजन किया और 287.48 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान का जगह-जगह स्वागत किया गया। आदिवासियों ने भी विशेष रूप से मुख्यमंत्री का स्वागत किया है।

सिवनी बनेगा नगर निगम

मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिवनी को नगर निगम बना दिया जाएगा। आज 300 करोड़ की सौगात दी है, मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने आऊंगा तो और सौगात दूंगा। मुख्यमंत्री ने कुरई में कुरई में कॉलेज भवन, कन्या विद्यालय का नया भवन और नंदी जलाशय में नहर विस्तार का कार्य कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धनोरा में नया कॉलेज खोलने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group