Friday, September 20, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशभीषण गर्मी के चलते बदला सभी स्कूलों का समय, जारी किया आदेश

भीषण गर्मी के चलते बदला सभी स्कूलों का समय, जारी किया आदेश

अप्रैल के महीने में लगातार गर्मी बढ़ रही है। इसके कारण ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े और बीमारी से बचाया जा सके। भोपाल में दिन का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर में स्कूलों में पढ़ाई होने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ सकता है। आदेश के अनुसार अब शहर में स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। हालांकि इस दौरान मूल्यांकन का कार्य लगातार जारी रहेगा। ताकि परीक्षा परिणाम समय पर जारी किया जा सके। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय अनुसार ही रहेगा। यह आदेश सभी निजी, अनुदान प्राप्त, सरकारी स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आपको बता दें बीते तीन​ दिन पहले उज्जैन कलेक्टर द्वारा स्कूलों का समय बदल दिया गया था। जिसके बाद अभी सागर कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा ये आदेश जारी किया गया था। जहां स्कूलों का समय 7:30 से 11:30 कर दिया है। तो वहीं अब भोपाल में भी कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि भोपाल में दोपहर में 12:30 बजे के बाद से स्कूलों के संचालित होने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जिसके बाद अब भोपाल के सभी स्कूलों समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाना ​नियत किया गया है।

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी

इस समय स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है. इसके बाद रिजल्ट अपलोड किया जाएगा. उम्मीद है कि जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group