Friday, February 7, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशतोमर 16वीं विधानसभा के 19वें अध्यक्ष चुने गए, कांग्रेस ने भी किया...

तोमर 16वीं विधानसभा के 19वें अध्यक्ष चुने गए, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 16 वीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वे विधानसभा के 19 वें अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल से आने वाले पहले विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके निर्वाचन पर सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर व्यक्ति नहीं एक पूरी संस्था हैं। मैने उन्हें कभी धैर्य खोते नहीं देखा। वे अटल बिहारी बाजपेयी की तरह मप्र में अजातशत्रु हैं।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रखा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रह्लाद पटेल ने उसका समर्थन किया। कैलाश विजयवर्गीय ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन डिफ्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भी तोमर के नाम का समर्थन किया।

वार्ड अध्यक्ष से विधानसभा अध्यक्ष तक

1977 में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने। 96 में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष। 1998 में पहली बार विधायक चुने गए। 2003 में दूसरी बार विधायक बने। 2003 से 2008 तक के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। 2008 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2009 में लोकसभा के रास्ते केंद्र में पहुंचे। 2012 में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा। 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्री भी बने। 19 में भी लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्री बने। 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधायक का टिकट दिया। वे जीते और अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group