Friday, October 18, 2024
Homeराज्‍यराजस्‍थानकृषि विभाग की गुण नियंत्रण टीम ने प्रतिष्ठानों का किया नियंत्रण

कृषि विभाग की गुण नियंत्रण टीम ने प्रतिष्ठानों का किया नियंत्रण

जयपुर। राज्य में कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता पूर्ण खाद एवं बीज समय पर मिले एवं इनकी कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल  के निर्देशन में रबी 2024-25 के लिए विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक निर्माताओं व विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।  इसी के तहत कृषि आयुक्तालय से उप निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) बंशीधर जाट की अगुवाई में टीम द्वारा विशेष गुण नियंत्रण अभियान आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल के मार्गदर्शन में जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र सरनाडूंगर में मै. केमबायोटेक एफ-158 तथा एक अन्य बेनाम अवैध गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनो गोदाम बंद पाये गये। सम्बन्धित व्यक्ति से सम्पर्क करने पर गोदाम खोलने में असमर्थता जताई, जिसके कारण केमबायोटेक फर्म के परिसर को सील कर नोटिस चस्पा किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group