Sunday, February 23, 2025
Homeराज्‍यअन्‍य राज्‍यबिहार के जमुई में बवाल, हनुमान चालीसा पाठ से लौट रहे लोगों...

बिहार के जमुई में बवाल, हनुमान चालीसा पाठ से लौट रहे लोगों पर हुआ पथराव

झाझा (जमुई)। बलियाडीह स्थित बजरंगबली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे अभाविप कार्यकर्ताओं व हिंदूवादी संगठन के नेताओं पर रविवार को हमला कर दिया गया। इनमें हिंदू स्वभिमान संगठन के जिलाध्यक्ष सह नप उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित आधा दर्जन नेता व कार्यकर्ता जख्मी हो गए। घटना उस समय हुई, जब बलियाडीह स्थित विशेष समुदाय के मोहल्ले से ये लोग गुजर रहे थे।

कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त
इस पथराव में कई चार चक्का वाहन समेत बाइकें क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पांच थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
एसपी मदन कुमार आनंद भी घटनास्थल की ओर कूच कर गए। घायलों में नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार को उनके साथी रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।

हिंदू संगठन के नेताओं पर हमला
अभाविप के हरिनंदन प्रजापति ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ कर वे लोग लौट रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के समीप अचानक पथराव शुरू हो गया।
तीन-चार सौ की संख्या में उपद्रवी थे। इनमें माधव लाल, खुशबू पांडेय, सूरज वर्णवाल, पिंटू कुमार आदि शामिल हैं।

दो पक्षों के बीच तनाव, मनमुटाव व रोड़ेबाजी हुई है। स्थिति सामान्य है। किसी प्रकार की कोई विशेष चिंताजनक नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

एक समुदाय के लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़कर लौट रहे लोगों पर पथराव व हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलियाडीह जाने की सड़क पर हुआ हमला
जिस जगह घटना घटी वो बलियाडीह जाने का सड़क है, उसी सड़क किनारे मस्जिद अवस्थित है। इसी रास्ते से हिंदू कार्यकर्ता निचली बलियाडीह शिव मंदिर के समीप हनुमान मंदिर गए थे। उसी क्रम में कुछ वैसी बात हुई, जिससे गांव के लोग नाराज थे।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, अधिकांश घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ है। कुछ घरों का गेट खुला हुआ है, लेकिन कोई सदस्य घर में नहीं है।
कई घर में सिर्फ महिला दुबकी पड़ी हुई थी। पुलिस सड़क पर गश्ति कर रही थी। इस दौरान एक भी अल्पसंख्यक लोग गांव में नहीं दिखाई दिए।

शांति समिति की बैठक आयोजित
इस घटना के बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, डीआईजी, डीएम भी बलियाडीह पहुंचे हैं, जहां शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।
जिले में इंटरनेट सेवा को भी बंद किया गया है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के विरोध में जमुई व्यवसायिक ने बाजार बंद रखा है। झाझा में दुकाने खुली हैं।

पुलिस ने छापेमारी
रात में ही पुलिस बलियाडीह गांव में छापेमारी किया। सूत्र के अनुसार आधा दर्जन को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद बलियाडीह गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

हनुमान चालीसा का पाठ व प्रसाद में खिचड़ी वितरण तक विवाद नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि विवाद की वजह मस्जिद के समीप धार्मिक नारा लगाना है। इसके पहले सरस्वती पूजा के दौरान प्रतिमा पर पथराव जैसी घटना का आक्रोश भी था।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group