Saturday, May 11, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Video: खूनी नदी (Red River) का वायरल हो रहा वीडियो, आप भी...

Video: खूनी नदी (Red River) का वायरल हो रहा वीडियो, आप भी जानें क्या है रहस्य

Red River: प्रकृति खुद में न जाने कितने राज समेटे हुए है। दुनिया में रहस्यों की भरमार है। ऐसा ही एक हैरतअंगेज नजारा एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नदी दिख रही है, नदियों में जो पानी बहता है, वो या तो मटमैला होता है या फिर एकदम नीले रंग का। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में जो नदी है, उसका पानी खून की तरह लाल नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। इस नदी को देखने और इसके आसपास घूमने के लिए लगभग हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। पिछले कई दिनों में यह नदी चर्चा में है। वीडियो देखकर लोगों की इस नदी में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। हर कोई इस नदी के लाल रंग के पीछे की वजह जानने के लिए बेताब है। आइए इस नदी के बारे में जानते हैं।

यहां देखें वीडियो…

किस देश में है Red River?

जिस नदी के बारे में हम आपसे जिक्र का रहे हैं लाल पानी वाली यह नदी दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के कस्को में स्थित है। यह नदी पेरू के साथ-साथ अन्य देशों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। देखने में इस नदी का पानी काफी खौफनाक और खूनी लगती है, लेकिन इसका प्रवाह काफी धीमा है। भारतीय नदियों की तुलना में पुकामयु नदी काफी पतली है और इससे बहने वाली पानी की मात्रा भी कम है। यह नदी सिर्फ मानसून के दौरान ही प्रवाहित होती है, बाकी के समय पानी का बहाव काफी धीमा रहता है। नदी का रंग भी बाकी दिनों में बदलकर मटमैला और भूरा हो जाता है। इस वीडियो को @manjit2007 नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ये पेरू की नदी रेड रिवर है। इसके पानी का रंग रक्त जैसा है क्योंकि बरसात के मौसम में पास की पहाड़ियों से आइरन ऑक्साइड बहकर इसमें आ जाता है। यूजर ने आगे लिखा कि अगर ये हिंदुस्तान में बहती तो एकाध दिलजला शायर नज्म लिख मारता।

नदी का पानी क्यों है लाल?

पेरू की पुकामयु नदी जिस क्षेत्र से बहती है, वह खनिजों से भरपूर है। इस नदी के पानी का रंग लाल इसलिए है क्योंकि इसमें पहाड़ों मे पाया जाने वाला मिनरल्स और आयरन ऑक्साइड मिला होता है। बरसात के दिनों में ये पहाड़ों से बहकर इस नदी में मिल जाता है जिस कारण नदी का सारा पानी लाल हो जाता है। कई लोगों का मानना है कि यहां मौजूद पहाड़ और घाटियों में एक नहीं बल्कि कई खनिज पदार्थ है जिसके वजह से इस नदी का पानी अपने आप लाल होता है। इसके अलावा कई लोग यह भी मानते हैं कि यहां जो पहाड़ मौजूद है वो लाल बलुआ पत्थर है और जब पानी पड़ता है तो यहां का पानी लाल या गुलाबी रंग का हो जाता है। इस मिट्टी के कटाव से नदी की पानी का रंग मटमैले से बदलकर लाल हो जाता है। यह नदी देखने में ऐसी लगती है, मानों किसी दूसरे ग्रह की हो। हरी-भरी घास के बीच से बहने वाला लाल पानी काफी निखरकर दिखता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments