CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के आसार, अगले 5 दिन में बढ़ेगा तापमान

0
173

रायपुर। छत्तीसगढ़ में  मौसम साफ़ होने के बाद तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं बिलासपुर और दुर्ग के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि रायपुर में बारिश के आसार नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा में नमी कम होने लगी है। जिसकी वजह से मौसम शुष्क हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान  मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा और मुंगेली जिले में बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान तिल्दा में 41.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। शाम के समय यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।