Cat Viral Video: तरबूज एक ऐसा फल है जिसे खाने से गर्मी में आपको ढेर सारे फायदे मिलते हैं। तरबूज रसीला और पानी की मात्रा से भरपूर होता है और आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। गर्मी मौसम में ताजे फल खाने से पोषण और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलती है। भारत में गर्मी और लू से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है, इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी गर्मी से बेहाल हो गए हैं। इस भीषण गर्मी की बेहाल, एक बिल्ली भी परेशान है जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गर्मी से परेशान एक बिल्ली का वीडियो वायरल
उत्तर भारत में भी बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी भयंकर गर्मी से त्रस्त हो चुके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर गर्मी से परेशान एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है जो खुद को तरोताजा करने के लिए तरबूज पर नजर गड़ाए हुए। बिल्ली का ये वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायलर हो रहा है। इस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो यकीनन उस देखते रह जाएंगे।
वायरल वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे है
सोशल मीडिया पर अक्सर कुत्ते-बिल्ली से जुड़े वीडियो वायरल होते हैं लेकिन क्या कभी आपने तरबूज खाती हुई बिल्ली देखी है? इस बिल्ली का मालिक मस्त तरबूज खा रहा था, तभी पीछे से बिल्ली ने तरबूज पर धावा बोल दिया। मालिक के हाथ से निकालकर बिल्ली तरबूज से चटकारे लेने लगी, जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हैरान हो गया कि आखिर बिल्ली तरबूज कैसे खा सकती है? इस क्यूट से वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे है। वायरल वीडियो में बिल्ली मजे में तरबूज में मुंह मार रही है।
वीडियो को 6.1 मिलियन बार देखा जा चुका है
10 सेकंड का ये वीडियो लोगों को तेजी से अपनी ओर खींच रहा है, जिसे एक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वायरल वीडियो को अब तक 6.1 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं इसे करीब 31.4 हजार लाइक्स मिल चुके है। करीब 5 हजार लोग इसे रिट्वीट कर चुके है। वॉटरमेलन खाते हुए बिल्ली के इस प्यारे वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे है।