Election 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

0
200

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (22 अप्रैल 2024) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी है। इसके बाद पार्टी ने इनके नाम घोषित कर दी हैं।

बता दें कि, आंध्र प्रदेश विधानसभा में 175 सीटें हैं। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी 12 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए थे। यह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की दूसरी लिस्ट है। इस तरह कांग्रेस अब तक 50 उम्मीदवार उतार चुकी है। अभी उसे 125 और सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं।

चिरंजीवी ने एक दिन पहले दिया था NDA को समर्थन

जानकारी के लिए बता दें कि, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली एनडीए को बढ़ावा देने के लिए मेगास्टार चिरंजीवी ने रविवार (21 अप्रैल 2024) को टीडीपी-जनसेना-भाजपा गठबंधन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद से खुद को राजनीति से दूर कर लिया था हालांकि, राजनीतिक एक्सपर्ट का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले उनका एनडीए को समर्थन देना गठबंधन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

13 मई को मतदान

आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। 18 अप्रैल 2024 को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 4 जून 2024 को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। 

105900WhatsApp%20Image%202024 04 22%20at%2012.09.41%20PM
102737WhatsApp%20Image%202024 04 22%20at%2012.09.53%20PM