Sunday, September 8, 2024
Homeट्रेंडिंगइस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, जानिए वजह…

इस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, जानिए वजह…

Snake: धरती पर बेहद खतरनाक सांप पाए जाते हैं। कई इतने खतरनाक होते हैं कि कांट लें, तो पलभर में इंसान की मौत हो सकती है। दुनिया में तीन हजार से अधिक सांप की प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां पर एक भी सांप नहीं पाए जाते हैं। इस देश में सांप नहीं पाए जाने की वजह भी बेहद हैरान करने वाली है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं कि किस देश में सांप नहीं पाए जाते हैं।

दुनिया में आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां पर सांप नहीं पाए जाते हैं। सांप न पाए जाने के पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। इस देश में सांप न होने की पीछे पौराणिक वजह है। बताया जाता है कि आयरलैंड में सेंट पैट्रिक नाम के एक संत थे। सेंट पैट्रिक ने ईसाई धर्म की रक्षा के लिए देशभर के सांपों को एक साथ घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने सांपों को आयरलैंड से बाहर निकालकर समुद्र में फेंक दिया था। उन्होंने 40 दिन तक भूखे पेट रहकर यह कार्य किया था।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वैज्ञानिक बताते हैं कि आयरलैंड में कभी सांप नहीं रहते थे। जीवाश्म अभिलेख विभाग में भी इस देश में सांपों के होने का रिकॉर्ड नहीं है। आयरलैंड में सांप न मिलने के पीछे एक और कहानी है। दूसरी कहानी के मुताबिक, आयरलैंड में सांप पाए जाते थे, लेकिन बहुत अधिक ठंड होने की वजह से विलुप्त हो गए। इसीलिए माना जाता है कि बहुत अधिक ठंड होने की वजह से यहां पर सांप नहीं मिलते हैं।

देश में है सबसे पुराना बार

सबसे हैरानी वाल बात यह है कि आयरलैंड में 12800 ई.पू. से भी पहले इंसानों के होने के सबूत हैं। इस देश में एक 900 साल पुराना बार भी है, जो अभी तक चल रहा है। इस बार का नाम सीन्स बार (Sean’s Bar) है।

इस देश में भी नहीं पाए जाते हैं सांप

न्यूजीलैंड में भी सांप नहीं पाए जाते हैं। इस देश में कई जंगली जानवर मिलते हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी सांप नहीं मिला है। इस देश में सिर्फ छिपकली हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group