Sunday, February 23, 2025
Homeट्रेंडिंगडीजे में नाचने गाने के विवाद पर दो बारातियों की हत्या

डीजे में नाचने गाने के विवाद पर दो बारातियों की हत्या

रायपुर। धमतरी जिले में शादी में डांस को लेकर हुए विवाद में दो बारातियों की हत्या कर दी गई। आरोपी ने चाकू मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। घटना कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेझर  चौकी क्षेत्र के है। 

जानकारी के अनुसार बीते 21 अप्रैल को तिल्दा नेवरा के ग्राम छतौद में एक ध्रुव परिवार के बेटे की शादी थे। रविवार की शाम बारात धमतरी के बिरेझर ग्राम भैंसबोड पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग बरात परघाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान डीजे में नाचने को लेकर बाराती पक्ष और घराती पक्ष के बीच में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढा की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर तीन बारातियों पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 बारातियों ने गंभीर हालत में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राकेश ध्रुव और रवि ध्रुव की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जारी है। 

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में नाचने गाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group