Viral Video: दुनिया के टेक जाइंट और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने अपने भारत प्रवास के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि वे दुनिया भर में सुर्खिंया बन गया है। प्रधानमंत्री से एक दिन पहले मुलाकात के बाद बिल गेट्स सोमवार को ई रिक्शा चलाते दिखे। उनका रिक्शा चलाते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब सवाल ये है कि दुनिया के इस दिग्गज अरबपति को ई रिक्शा चलाने की जरूरत क्या पड़ गई। दरअसल बिल गेट्स इन दिनों अपने फाउंडेशन के चैरिटी से जुड़े कामों के लिए इंडिया आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी मुलाकात की। यहीं पर उन्होंने महिंद्रा का ई रिक्शा ट्रियो चला कर देखा। इसी के साथ कंपनी के कार्बन एमिशन को कम करने के लिए की जा रही कोशिशों के साथ ही उन्होंने आनंद महिंद्रा की भी जमकर तारीफ की।
बिल गेट्स ने खुद ही ऑटो चलाते वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो के शेयर होने के बाद से ही लोगों ने इसे जबर्दस्त पसंद किया और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी उन्होंने डाल। ये गाना था बाबू समझो इशारे, हॉरन पुकारे…पम पम पम… अब इस वीडियो के शेयर होने के बाद से ही कई कयास भी लगाए जाने लगे हैं।माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स अपनी भारत यात्रा पर हैं और कई नए अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बिजनेसमैन का खाना बनाते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया था। इसके बाद अरबपति अपने कॉलेज के दोस्त और बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा से मिलने को लेकर सुर्खियों में रहे। अब बिल गेट्स को Mahindra Treo इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाते हुए देखा गया। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलाते हुए उनके वीडियो को उनके इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है।
वीडियो में बिल गेट्स को ई-रिक्शा स्टार्ट करते और चलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के बारे में कुछ खास बातें भी शेयर कीं। Mahindra Treo के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमें शून्य-कार्बन उत्सर्जन वाली दुनिया में सड़क पर आने के लिए कृषि से लेकर परिवहन तक सब कुछ करने के तरीके को बदलने की जरूरत है।”
बिल गेट्स ने कहा कि कैसे वह भारत में इनोवेशन से चकित हैं। इस दौरान उन्होंने Mahindra Treo इलेक्ट्रिक रिक्शा पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “इनोवेशन के लिए भारत का जुनून कभी कम नहीं हुआ। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक की यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है। महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।”
बताते चलें कि जिस Mahindra Treo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को बिल गेट्स ने चलाया, उसकी कीमत भारत में 2।92 से 3।02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी EV को 8 kW का पॉवर और 42 Nm का टार्क देती है। कंपनी का दावा है कि इस वाहन की रनिंग कॉस्ट केवल 50 पैसे प्रति किमी तक है। इसके अलावा वाहन की बैटरी को 3 घंटे और 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।