Thursday, October 5, 2023
Homeवायरल विडियोचंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दिल छू लेने वाले विडीयो, आनंद महिंद्रा के...

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दिल छू लेने वाले विडीयो, आनंद महिंद्रा के ट्विटर पोस्‍ट पर वायरल

भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ये जानकारी दी। स्पेस एजेंसी ने बताया कि चंद्रयान ने जैसे ही चांद की कक्षा में प्रवेश किया, उसने संदेश भेजा कि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस हो रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान के इस अहम पड़ाव के बारे में कुछ इस अंदाज में ट्वीट करके यह जानकारी दी। भारत के इस तीसरे चंद्रयान-3 ने 3,84,400 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शनिवार को धरती के गुरुत्वाकर्षण के दायरे से बाहर निकल चांद के ऑर्बिट में एंट्री की। भारत के लिए 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर ट्विटर पर काफी मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का एक वीडियो पोस्ट की है। जिसके केप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है…. ऐसे कई लोग होंगे जो सवाल करेंगे कि हम #चंद्रयान और वास्तव में पूरे अंतरिक्ष कार्यक्रम पर पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं। यहाँ उत्तर है. जब हम सितारों तक पहुंचते हैं तो यह हमें अपनी प्रौद्योगिकी पर गर्व और एक राष्ट्र के रूप में आत्मविश्वास से भर देता है। यह सचमुच हममें से प्रत्येक को सितारों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है।

इसी विडियो के साथ एक और विडियो आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उन्‍होंने लिखा है….
फ्लाइट से चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण. चेन्नई से ढाका की फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट ने इस ऐतिहासिक घटना को देखने का ऐलान किया…(shared as received)

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के द्वारा शेयर किए गए इन विडियो को देखकर ट्विटर यूजर खास तौर से हर हिन्‍दुस्‍तानी बहुत गर्व महसूस कर रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments