Friday, October 18, 2024
Homeवायरल विडियोViral Video: फैक्ट्री में ऐसे बनाई जाती है नारियल की रस्सी, वीडियो...

Viral Video: फैक्ट्री में ऐसे बनाई जाती है नारियल की रस्सी, वीडियो देख यूजर ने दिया ये रिएक्शन

Viral Video: दुनिया में भगवान ने हर चीज का निर्माण काफी सोच-समझकर किया है। कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसका कोई उपयोग नहीं होता।हर चीज किसी ना किसी तरीके से यूजफुल होता है। आपने नारियल पानी कई बार पिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जिस नारियल पानी को पीने के बाद हम उसकी खोल को फेंक देते हैं, आखिर उसका क्या होता है?

अधिकतर लोगों को ये पता होगा कि नारियल के रेशे से रस्सी बनाई जाती है। गांव में चारपाई बुनने के लिए भी रस्सी का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग चटाई बनाने में भी की जाती है। नारियल की रस्सी को सोफा सेट और बेड के अंदर भी यूज किया जाता है।लेकिन क्या आपको पता है कि यूज्ड नारियल से रस्सी कैसे तैयार की जाती है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नारियल की रस्सी बनाने का पूरा प्रसोस बताया गया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

नारियल पानी पीने के बाद उसकी खोल हमारे लिए बेकार होती है। उससे हम कुछ ख़ास नहीं कर पाते। कुछ लोग इन खोल के ऊपर पेंटिंग बनाकर उससे घर की सजावट कर लेते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग नारियल पानी पीने के बाद उसकी खोल को फेंक देते हैं। जिस खोल को हम वेस्ट समझकर फेंक देते हैं, उसे एक जगह जमा किया जाता है। इसके बाद इनसे किया जाता है करोड़ों का कारोबार। जी हां, इस खोल से करोड़ों का बिजनेस किया जाता है।

रस्सी बनाने में होता है इस्तेमाल

सबसे पहले यूज्ड नारियल को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद उसे काटा जाता है। नारियल के छिलके काटने के बाद उसे फैक्ट्री में भेजा जाता है। फैक्ट्री में सबसे पहले छिलकों को मशीन में डालकर उसके रेशे तैयार किए जाते हैं। इसके बाद उन रेशों को मिलाकर रस्सी बनाई जाती है। इस प्रोसेस को पूरा करने में कम से 8-10 दिन का समय लगता है। इसे बनाने में मज़दूरों की सहायता भी लेनी पड़ती है। रस्सी तैयार होने के बाद इसे अलग अलग जगह सप्लाई किया जाता है। आप भी देखें नारियल बनाने का पूरा प्रसोस।

ऐसे बनती हैं नारियल की खोल रस्सियां

एक बार जब खोल को तोड़ दिया जाता है, तब इसे ट्रक में लोड कर फैक्ट्री पहुंचाया जाता है। वहां मशीन में डालकर इन खोलों को पाउडर में बदल दिया जाता है। धीरे-धीरे प्रेशर से इस पाउडर को लंबे तार में बदला जाता है, जिसे मशीन के ही जरिये रस्सी में बदल दिया जाता है। ये रस्सियां नेचुरल होती हैं। साथ ही इनकी मजबूती पर कोई सवाल उठा नहीं सकता। हालांकि, अब कई जगहों पर प्लास्टिक की रस्सियां यूज होने लगी है। लेकिन इन नेचुरल रस्सियों से स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को बूस्ट किया जाता है।

वीडियो देखकर यूजर का रिएक्शन

वीडियो देखकर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘आज पता चल गया।’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इसे बनाने में तो बहुत मेहनत लगती है।’

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group