Saturday, July 27, 2024
Homeनारी विशेषObesity Causes: …इसलिए उम्र के साथ बढ़ जाता है महिलाओं का वजन

Obesity Causes: …इसलिए उम्र के साथ बढ़ जाता है महिलाओं का वजन

Obesity problems : मोटापा एक गंभीर बीमारी है। फिजिकल एक्टिविटी कम होने से मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह से इन दिनों कई लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, खासकर महिलाओं । बढ़ती उम्र के साथ ही ज्यादातर महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती हैं। बढ़ते वजन की वजह से कई सारी महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर महिलाओं का वजन इतनी तेजी से क्यों बढ़ता है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं महिलाओं के वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार कुछ प्रमुख कारण।

इसके पीछे के कारण-

बीमारी होना

अगर आप महिला हैं और अचानक वजन बढ़ता जा रहा है तो ये किसी बीमारी होने का संकेत भी हो सकता है। पीसीओडी या पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा थायराइड, डिप्रेशन, एंग्जाइटी या आंतों से संबंधित परेशानी होने पर महिलाओं का वजन बढ़ सकता है।

अधिक समय तक सीटिंग-

महिलाओं की सीटिंग अधिक होती है। महिलाएं डेस्क जॉब अधिक करती हैं। घर के कामकाज भी बैठकर ही निपटाती हैं। टीवी काटने और आपस में बैठकर बात करने और सोने में ही महिलाओं का समय गुजर जाता है। इसी कारण मोटापा उन्हें घेर लेता है।

नींद कम लेना-

कामकाजी महिलाओं पर पुरुषों के मुकाबले डबल जिम्मेदार होती हैं। पहले नंबर तो वो पारिवारिक जिम्मेदारी उठाती हैं। बच्चों को संभालना, पति को टिफन तैयार करना आदि काम होते हैं। ऐसे में महिलाएं कम ही सो पाती हैं। नींद कम होने पर महिलाओं का वजन अधिक तेजी से बढ़ने लगता है।

पानी की कमी होना-

वजन बढ़ने के पीछे डिहाइड्रेशन भी एक वजह हो सकती है। दरअसल, पानी की कमी होने की वजह से ब्लोटिंग होती है, जिससे थकावट महसूस होती है और हमेशा कुछ खाने का मन करता रहता है। ऐसे में ज्यादा खाने के वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा पानी कम पीने की वजह से रूखी त्वचा, मुंह सूखना और शरीर में इंफेक्शंस जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments