Thursday, September 19, 2024
Homeदुनियानेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक पांच की...

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक पांच की मौत, 28 लोग लापता

पूर्वी नेपाल में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों से भूस्खलन की खबरें भी आईं। बारिश और भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और तेरहथुम में तबाही मचाई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। सड़कों, पुलों और एक पनबिजली परियोजना को भी नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, चैनपुर नगर पालिका-4 में निर्माणाधीन सुपर हेवा जलविद्युत परियोजना क्षेत्र में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 21 अन्य लापता हो गए। पुलिस उपाधीक्षक बीरेंद्र गोदर ने कहा कि मजदूर बाढ़ के बाद सुरक्षित स्थान पर चले गए या हेवा नदी में बह गए? हम इसकी जांच कर रहे हैं।

अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

पड़ोसी पंचथर जिले में भूस्खलन में एक मकान के बह जाने से नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चैनपुर के पांच ग्रामीण भी इलाके में बाढ़ के बाद लापता हो गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चैनपुर नगर पालिका-4 और पांचखपन नगर पालिका-9 में भूस्खलन के बाद नदी अवरुद्ध हो गई। मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने आगामी दिनों में नेपाल में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान नदियों का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group