राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस वक्त सूरीनाम दौरे पर हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से यह पुरस्कार प्राप्त किया और कहा कि, ‘यह सम्मान पूरे भारत के लोगों के लिए महत्व रखता है.
गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया है। भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान को बताया महत्वपूर्ण
राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया। इस वजह से काफी खुश हूं। इस सम्मान से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को इससे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय-सुरीनामी समुदाय के लोगों को दिया और कहा कि उनके कारण हमारे रिश्तों में अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति को सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ येलो स्टार से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है।
Congratulations to Rashtrapati Ji on being conferred the highest civilian award of Suriname – Grand Order of the Chain of the Yellow Star. This special gesture from the Government and people of Suriname symbolizes the enduring friendship between our countries. @rashtrapatibhvn https://t.co/rmR2A0Bsgy
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2023
बच्चों को खिलाई चॉकलेट्स
राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार क्षमता से काफी कम है। हमें व्यापार बढ़ाने के लिए साथ में काम करने की आवश्यकता है। भारत तकनीकी सहयोग और देश की आवश्यकता अनुसार, सूरीनाम के विकास और निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा राष्ट्रपति ने परामरीबो में कुछ बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को भारत की बनी चॉकलेट्स खिलाईं। राष्ट्रपति ने इंडिपेंडेंस स्क्वायर में कृत्रिम गांव का भी उद्घाटन किया।
सूरीनाम में भारतीयों के आगमन के पचास साल पूरे
इसके साथ ही दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में 4 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग (MOU) भी साइन किए हैं. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम में भारतीयों के आगमन के 150 साल पूरे होने के अवसर पर डाक टिकटों के विशेष कवर भेंट किए गए.