Suicide Plant: धरती पर कई अनोखे और रहस्यमयी पेड़-पौधे पाए जाते हैं। हरियाली के लिए लोग पेड़-पौधों को लगाते हैं। ये पौधे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं दुनिया में कई बेहद जहरीले और खतरनाक पौधे भी पाए जाते हैं, जो किसी की भी पलभर में जान ले सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इंसान जितना दूर रहे उतना ही अच्छा है। ये पौधा इंसान को मरने के लिए मजबूर कर देता है। अगर इसकी एक पट्टी भी इंसान को छू जाती है तो बिजली के झटके सा अहसास होता है। इस पौधे की खोज 1866 में की गई थी।
नॉर्थअम्बरलैंड के अलंविच गार्डन में उगाया गया
दुनिया के इस सबसे खतरनाक पौधे को हाल ही में यूके में उगाया गया। अगर इससे इंसान की बॉडी टच भी हो जाती है तो इतना दर्द होता है कि इंसान अपनी जान देने के लिए कटियार हो जाता है। इस पौधे को नॉर्थअम्बरलैंड के अलंविच गार्डन में उगाया गया है। साथ ही डिस्प्ले में साफ लिख दिया गया है कि इस पौधे को ना छुएं। ये मरने के लिए मजबूर कर देता है। ये पौधा ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके अलावा इंडोनेशिया के रेनफॉरेस्ट में भी ये पौधा मिल चुका है।
कई लोग बन चुके हैं शिकार
इस पौधे के बारे में पॉइजन गार्डन के टूर गाइड जॉन क्नॉक्स ने बताया कि ये बेहद खतरनाक है। पौधे के पत्तों से छोटे-छोटे नीडल्स जैसे बाल उगे होते हैं। अगर ये इंसान की बॉडी से टच भी हो जाते हैं तो अगले बीस से तीस मिनट तक उसे बेहद दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द का लेवल वो होता है कि इंसान उसे सहने से अच्छा मर जाना पसंद करता है। जॉन के मुताबिक, इसके टच से बिजली के झटके के साथ ही पूरी बॉडी में आग लगने जैसी फीलिंग आती है। इस पौधे की खोज 1866 में की गई थी। उसम समय इसकी चपेट में एक जानवर आ गया था जो सिर्फ दो ही घंटे में मर गया था।
इस पौधे का अब तक कई लोग शिकार बन चुके हैं। जो भी इस पौधे के संपर्क में आया, उसने बॉडी पर रैशेस की शिकायत की। इसके अलावा सूजन और रात में सो ना पाने की भी शिकायत देखी गई। एक खबर के मुताबिक, एक शख्स इसकी चपेट में आने के बाद इतने ज्यादा दर्द से गुजरा कि उसने खुद को गोली मार ली। अब इस पौधे को पॉइजन गार्डन में उगाया गया है। इस गार्डन में सौ से ज्यादा खतरनाक और जहरीले पौधे मौजूद हैं। लोग यहां इन्हें देखने के लिए आते हैं।