महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि

0
9

रायपुर|महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. महिला सशक्तिकरण के लिए हर महीने 69 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है. इस तरह पात्र विवाहित महिलाओं के खातों में सालभर में 12 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. अब राज्य सरकार ने इस योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है|

e-KYC के लिए आखिरी तारीख कब है?

  • महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हो चुकी है.
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है.
  • इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए e-KYC कराने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 है.
  • राज्य सरकार ने हिताग्राहियों से अपील की है कि समय से पहले e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर लीजिए.

महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC कैसे करें?

  • महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर e-KYC करा सकती हैं.
  • इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा.
  • आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए.
  • पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा.

योजना की राशि नहीं मिलेगी

  • e-KYC कराने का उद्देश्य सही व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके.
  • फर्जी और अपात्र महिलाओं को इस योजना से बाहर निकालना है.
  • राज्य सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जो महिलाएं e-KYC नहीं कराएंगी, उनके खातों में किस्त जारी नहीं की जाएगी.

कब आएगी महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त?

  • महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को की गई थी.
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना है.
  • हर महीने पात्र महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की किस्त जारी की जाती है.
  • अब तक इस योजना की 25 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अप्रैल महीने में 26वीं किस्त जारी की जाएगी.
  • महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त के बारे में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.