Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं. रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े लखनऊ दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक पार्टी के नेताओं से की मुलाकात की है. तावड़े ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, विनोद तावड़े ने इस दौरान यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष बैठक की. इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से भी मुलाकात की. तावड़े ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से अलग-अलग बैठकें कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की. तावड़े के लखनऊ दौरे के बाद संगठन और सरकार में संभावित बदलावों को लेकर मंथन तेज हो गया है.
CM योगी से करेंगे मुलाकात
विनोद तावड़े आज सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद तावड़े दिल्ली रवाना होंगे, जहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे. वहां पर प्रदेश की जमीनी हकीकत को लेकर हाईकमान के पास रिपोर्ट सौंपेंगे. इसके साथ ही भाजपा की नई टीम बनाने एवं राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी मुहर लगने की संभावना है.
रविवार को तावड़े ने इन नेताओं से की मुलाकात
- पंकज चौधरी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष
- धर्मपाल, संगठन महामंत्री यूपी
- केशव मौर्य, डिप्टी सीएम, यूपी
- बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम, यूपी
- भूपेन्द्र चौधरी, पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष
- धर्मपाल सिंह लोधी, कैबिनेट मंत्री
- हरीश द्विवेदी, पूर्व सांसद व प्रभारी असम
- रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष
- सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री
- सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री







