बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: जेल अधीक्षकों के तबादले के आदेश जारी

0
8

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग ने प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य की केंद्रीय (सेन्ट्रल) और जिला जेलों में पदस्थ अधीक्षकों व अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। जेल विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 11 जेल अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है।

इस ट्रांसफर लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें 2 अधिकारियों को उनके स्वयं के व्यय पर (स्वैच्छिक आधार) बदला गया है, जबकि 9 अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

तबादला सूची: किस अधिकारी को कहाँ मिली नई जिम्मेदारी?

जेल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए जेल अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची इस प्रकार है:

क्र. सं.अधिकारी का नामवर्तमान/पूर्व पदस्थापनानई पदस्थापना
1.दिनेश नरगावेजेल मुख्यालय, भोपालअधीक्षक, केंद्रीय जेल इंदौर
2.अलका सोनकरअधीक्षक, केंद्रीय जेल इंदौरजेल मुख्यालय, भोपाल
3.राकेश भांगरेप्रभारी अधीक्षक, केंद्रीय जेल भोपालप्रभारी अधीक्षक, केंद्रीय जेल ग्वालियर
4.विदित सरवैयाप्रभारी अधीक्षक, सेन्ट्रल जेल ग्वालियरप्रभारी अधीक्षक, सर्किल जेल शिवपुरी
5.रमेशचन्द्र आर्यप्रभारी अधीक्षक, सर्किल जेल शिवपुरीप्रभारी अधीक्षक, केंद्रीय जेल सागर
6.मानवेन्द्र सिंह परिहारप्रभारी अधीक्षक, सेन्ट्रल जेल सागरप्रभारी अधीक्षक, सेन्ट्रल जेल जबलपुर (आदेशानुसार)
7.अदिति चतुर्वेदी पांडेअधीक्षक, जिला जेल खंडवाप्रभारी अधीक्षक, केंद्रीय जेल नरसिंहपुर
8.देवेन्द्र कुमार सारसकार्यवाहक अधीक्षक, जिला जेल उमरियाजिला जेल खंडवा
9.यशवंत मांझी (उप जेल अधीक्षक)जिला जेल नीमचप्रभारी अधीक्षक, जिला जेल मंदसौर
10.दिलीप सिंह (उप जेल अधीक्षक)जिला जेल छतरपुरप्रभारी अधीक्षक, जिला जेल हरदा
11.योगेन्द्र पमार (उप जेल अधीक्षक)केंद्रीय जेल रीवाजिला जेल छतरपुर

 

प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम फेरबदल

जेल विभाग के सूत्रों के अनुसार, इंदौर, ग्वालियर और सागर जैसी संवेदनशील केंद्रीय जेलों में नए अधीक्षकों की तैनाती से जेलों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया जा सकेगा। इंदौर की पूर्व जेल अधीक्षक अलका सोनकर को अब मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं भोपाल से राकेश भांगरे को ग्वालियर भेजा गया है।

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत अपने वर्तमान प्रभार सौंपकर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Mp1

Mp2

Mp3

Mp4