सुकमा | छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य महिलाएं आधिकारिक 'ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
किन क्षेत्रों और पदों पर होगी भर्ती?
एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों और केंद्रों में खाली पड़े पदों के लिए योग्य महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं:
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद: ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल-2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका-02 व 03, कोण्डासांवली-01, मेड़वाही के मेड़वाही-3 और तारलागुड़ा के बैनपल्ली केंद्र शामिल हैं।
आंगनबाड़ी सहायिका के पद: ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा व टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर-2, तथा ताड़मेटला के ताड़मेटला-02 केंद्रों में रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
इच्छुक और पात्र महिलाएं 08 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक लिंक [https://aww.e-bharti.in/bharti](https://aww.e-bharti.in/bharti) पर विजिट किया जा सकता है।
भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीधा संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।









