इंटर्न्स की मांगों पर बनी सहमति की उम्मीद, डिप्टी CM शुक्ल से प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक चर्चा

0
12

भोपाल| इंटर्न्स, जूडा एवं एमटीए प्रतिनिधिमंडल से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की चर्चा सफल

* इंटर्न्स, जूडा एवं एमटीए प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से मंत्रालय में मुलाकात की।

* छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में प्रारंभिक रूप से पाए गए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

* प्रकरण की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। जांच के आधार पर शीघ्र आगे की कार्रवाई की जाएगी।

* जूडा एवं एमटीए प्रतिनिधियों ने की गई पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

* घायल छात्रों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

* स्टाइपेंड में वृद्धि के प्रस्ताव पर सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल ने स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में हुई चर्चा पर संतोष व्यक्त किया।

* प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा और की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया।
प्रारंभिक जानकारी