बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल लूटे

0
9

हाथरस । सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल सर्विस रोड के निकट से बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के कानों के कुंडल लूटकर भाग जाने में सफल हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में गांव नगला जलाल निवासी गुड्डी देवी पत्नी जयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 14 सितम्बर की शाम 7.10 बजे करीब अपनी नातिन के साथ अपने खेत की ओर से आ रही थी। जैसे ही वह गांव के सर्विस रोड के समीप पहुंची। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके कानों के कुंडल झपटा मारकर छीन लिए । घटना को अंजाम देकर आरोपी कासगंज की ओर भाग जाने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों एवं पीड़िता उसके परिजनों ने बदमाशों को काफी तलाश किया। किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।