Urfi Javed : इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उर्फी जावेद किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहती ही हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके सभी को चौंका दिया। वीडियो में उर्फी जावेद ने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद लैरींगाइटिस बीमारी से पीड़ित हैं।दुबई में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही उर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है कि वह लेरिन्जाइटिस जैसी बीमारी का शिकार हो गई है। क्या आप जानते हैं लेरिन्जाइटिस क्या होता है। जिस व्यक्ति को लेरिन्जाइटिस हुआ हो उसे किस- किस दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्या है लैरींगाइटिस ?
लैरींगाइटिस कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन इस बीमारी की वजह से गले के वायस बॉक्स में सूजन, जलन या इन्फेक्शन हो जाता है। इसे ही मेडिकल टर्म में हम लैरींगाइटिस कहते हैं। इसका इलाज समय रहते ही करना चाहिए, वरना कई बार हमारी आवाज भी खराब हो सकती है। ये बीमारी बहुत ज्यादा गंभीर तो नहीं है, लेकिन इसका इलाज सही समय पर करना जरूरी है।
क्या हैं इसके लक्षण?
कर्कश और फटी आवाज
आवाज खो देना
लगातार होने वाली खांसी से चिढ़न होना
गले में खराश
सिरदर्द
नाक बहना
थकान और दर्द महसूस करना
कितने समय में होता है ठीक?
लेरिन्जाइटिस आमतौर पर लगभग एक से दो सप्ताह तक रहता है। हालांकि आपकी आवाज लगभग तीन सप्ताह तक सामान्य नहीं हो सकती है क्योंकि आपके वॉयस बॉक्स को ठीक होने में समय लगता है। यह एसिड रिफ्लक्स, धूम्रपान और टॉक्सिन्स पदार्थों से एलर्जी सहित कई चीजों के कारण हो सकता है।
लैरींगाइटिस सर्दियों मे होता है
बता दे कि लैरींगाइटिस ज्यादातर सर्दियों के मौसम में होता है। अगर आपको भी गले में किसी भी तरह की समस्या होती हैं तो आपको नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। आपको अपने डॉक्टर से इसके बारे में बात करना चाहिए। कई लोग घरेलू उपचार के कारण भी अपना गला खराब कर लेते हैं। ऐसा हम नहीं हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश ने हमसे इस बीमारी के बारें में बताया है। अगर आपको भी किसी प्रकार की समस्या हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको तुरंत डॉक्टर से बात करना चाहिए।