Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशलम्पी वायरस की दस्तक, कलेक्टर ने लगाई धारा-144

लम्पी वायरस की दस्तक, कलेक्टर ने लगाई धारा-144

Lumpy Virus Cases: मध्य प्रदेश में सीहोर में मवेशियों को लंपी वायरस से ग्रसित होने की खबरें आ रही हैं। सीहोर जिले में 19 पशु लम्पी वायरस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। लम्पी वायरस की दस्तक को देखते हुए सीहोर कलेक्टर ने कलेक्टर ने 144 धारा लगा दी है।

सीहोर जिले के अन्य विकासखण्ड से पशु चिकित्सकों एवं पेरावेट की सेवायें ली जा रही है। पशुओं को टीकाकरण किया जा रहा है। पहले दिन सीहोर नगर पालिका क्षेत्र में 594 पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में 102 निराश्रित पशु है, जो सडक़ पर पाए गए। जबकि भेरुंदा में 800 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने धारा 144 के तहत जिले में पशु मेले और पशु हाट बाजारों पर प्रतिबंध लगाया है। बीमारी की रोकथाम के लिए बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है तथा स्वस्थ पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है।

पशु हाट बाजार प्रतिबंधित

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जनसामान्य के हित, जानमाल एवं पशु धन की सुरक्षा तथा लोक शांति को बनाए रखने के लिए जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र मे प्रतिबंधत किया जाता है। संपूर्ण जिले मे पशु मेला एवं पशु हाट बाजारों तथा पशुओं के कय विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है। संपूर्ण जिले की सीमा क्षेत्र में पशुओं के परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है। किसान और डेरी संचालक चिंतित है ।जानकारी के अनुसार लंपी वायरस जिले के शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में तेजी के साथ अपना पैर फैला रहा है।

सलाह

अपने पालतू पशुओं को सडक़ पर न छोड़े, उन्हें अपने घर पर ही बांधे अन्यथा उन्हें निराश्रित समझकर गौशालाओं में भेज दिया जाएगा। यह अभियान पशुपालन विभाग, नगरपालिका एवं जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है। सीहोर-भैरूंदा नगरीय क्षेत्रों में विभागीय चिकित्सकों के अतिरिक्त नगरपालिका, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी टीकाकरण के कार्य एक अभियान के रूप में चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group