Wednesday, September 27, 2023
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Viral video: नेहा सिंह राठौर के गीत "एमपी में का बा" पर...

Viral video: नेहा सिंह राठौर के गीत “एमपी में का बा” पर गरमाई सियासत

एमपी में का बा: मध्य प्रदेश में नेहा के खिलाफ तीन एफआईआर हो चुकी हैं। वे सरकार से डरने के बजाय अब नया गाना लेकर आ गई हैं। मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले है ऐसे गायिका नेहा सिंह राठौर का नया गाना राजनीति में हलचल मचाकर रख दिया है। इस बार उन्होंने एमपी में का बा गाना निकाला है जिसमें उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस इस गाने से खुश है। बीजेपी विरोध में उतर आई है। बीजेपी की महिला मोर्चा ने गायिका नेहा सिंह राठौर से माफी की मांग की है।

‘एमपी में का बा’ से नेहा ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इसमें नेहा राठौर ने सीधी पेशाब कांड, आदिवासी उत्पीड़न, पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, व्‍यापमं घोटाला और महाकाल लोक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर सीएम शिवराज को घेरा है। इसके अलावा, अपने इस गीत में नेहा ने मप्र में लाडली बहनों को एक हजार रुपये महीना देने, लेकिन उन्हें रोजगार न मिलने को लेकर सीएम शिवराज पर निशाना साधा है।

नेहा सिंह राठौर का नया वीडियो

नेहा सिंह राठौर का नया वीडियो सामने आते ही कांग्रेस ने इसे हाथों हाथ ले लिया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने इस गीत को ट्वीट किया है। दोनों नेताओं ने गीत के जरिये बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के लिए यह गीत सिरदर्द बन गया है। गायिका नेहा राठौर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला विंग ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची। उन्होंने ‘‘नेहा सिंह मुर्दाबाद, शिवराज जी के सम्मान में, महिला मोर्चा मैदान में, के नारे भी लगाए। इन कार्यकर्ताओं ने गायिका से माफी मांगने की मांग भी की।

नेहा सिंह राठौर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट में एक गाना ट्वीट किया है, जिसका टाइटल ‘‘एमपी में का बा..!‘‘ रखा है। इस गाने के माध्यम से नेहा ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। नेहा ने गीत में कहा है कि मध्य प्रदेश में आदिवासी, दलितों पर अत्याचार हो रहा है, भाजपा सरकार चुप बैठी है। गाने में नेहा ने सीधी पेशाब कांड का जिक्र भी किया है। इसके बाद से वो लगातार चर्चा में हैं। पिछले ही हफ्ते नेहा ने एक फोटो ट्वीट किया था, जिसमें आरएसएस की गणवेश पहना व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति पर पेशाब करते नजर आ रहा था। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने नेहा राठौर के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने नेहा के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ MP में FIR

मध्य प्रदेश में नेहा के खिलाफ तीन एफआईआर हो चुकी हैं। वे सरकार से डरने के बजाय अब नया गाना लेकर आ गई हैं। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए नेहा ने कहा ऐसे नहीं, मेरे पुतले भी जलवाओ, फिर अनशन और भूख हड़ताल करो। सब कुछ करना, लेकिन दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार हो तो मुंह में दही जमा लेना…ठीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments