Sunday, September 8, 2024
Homeधर्मAdhik maas amavasya: अधिकमास अमावस्या पर बन रहा है खास संयोग, 5...

Adhik maas amavasya: अधिकमास अमावस्या पर बन रहा है खास संयोग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Adhik maas amavasya: 19 साल बाद अधिकमास अमावस्या सावन के महीने में आई हैं ऐसे इस बार कुछ राशियों के लिए अधिकमास अमावस्या लाभदायक होने वाली हैं। अधिमकमास अमावस्या 16 अगस्त 2023 को हैं अमावस्या के दिन स्नान, दान और पितरों का श्राद्ध करने से पितृदोष, कालसर्प दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलती हैं व्यक्ति को जन्मों-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और परिवार में खुशियों का आगमन होता हैं। 16 अगस्त दिन बुधवार को अधिक मास अमावस्या है।19 साल बाद अधिक मास अमावस्या पर शुभ संयोग बना है कि यह सावन की अधिक मास अमावस्या है। इस बार अधिक मास अमावस्या की तिथि 5 अगस्त को दोपहर 12:42 बजे लगेगी और 16 अगस्त को दोपहर 03:07 बजे खत्म होगी।

अधिक मास अमावस्या के दिन स्नान और दान करने का विधान है। इससे पुण्य लाभ होता है और पाप मिटते हैं। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। अधिक मास अमावस्या के दिन आप पितरों को खुश करने के उपाय भी कर सकते हैं। इस साल की अधिक मास अमावस्या 5 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल किन राशियों के लिए नौकरी, व्यापार और धन लाभ के योग बन रहे हैं अधिकमास की अमावस्या पर किन राशियों की किस्मत चमकेगीं।

कन्या राशि – अधिक मास अमावस्या व्यापारी वर्ग के लिए बहुत खास होने वाली हैं बिजनेस में अच्छा मुनाफ कमाएंगें धन में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं।

वृषभ राशि – अधिकमास अमावस्या पर वृषभ राशि वालों के करियर की समस्या समाप्त होंगी।अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में नई डील से फायदा मिलेगा। मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि – अधिकमास अमावस्या खुशियां लेकर आ रही है। आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। धर्म-कर्म के काम में रुचि बढ़ेगी जिससे नौकरी और धन प्राप्ति में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों के लिए ये अच्छा समय है।

वृश्चिक- अधिक मास अमावस्या का दिन व्यापारी वर्ग के लिए शुभ साबित हो सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। पिता से धन लाभ होने का योग है।

तुला राशि – अधिकमास अमावस्या तुला राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रही परेशानी दूरी होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के आसार हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे, जिसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। शादी के योग्य लोगों के जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। शीघ्र शादी के योग बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group