Sunday, September 8, 2024
Homeधर्मSwapna Shastra: सपने में सांप दिखना अच्छा होता है या बुरा, जानें...

Swapna Shastra: सपने में सांप दिखना अच्छा होता है या बुरा, जानें इसका मतलब

Swapna Shastra : हर व्यक्ति सोते समय तरह-तरह के सपने देखता है। इन सपनों को कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ सपने काफी खास माने जाते हैं, ये भविष्य से जुड़ी घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। वहीं हिंदू धर्म में सांप को पूजनीय माना जाता है। सांप को भगवान शिव के गले का हार बताया गया है। शिव जी को सांपों के देवता भी कहा गया है। सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसका विशेष महत्व और अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में सांप के दिखाई देने का अलग-अलग मतलब होता है। आज हम सपने में सांप क्यों दिखाई देता है, इसके बारे में बताएंगे और यह शुभ है या अशुभ? तो आइए जानते हैं –

सांपों का झुंड दिखना

यदि आपको सपने कभी सांपों का झुंड दिखाई दे, तो यह एक अशुभ संकेत माना है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ परेशानियां आने वाली हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए और शिव पूजा शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा करने से सपने का बुरा प्रभाव कम हो जाएगा।

सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे

यदि सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। सांप फन उठाए दिखे तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी। अक्सर आपने सपने में सांप देखें होंगे, परंतु क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखाओ देना किस बात का संकेत देता है।

सपने में सांप का पीछे पड़ना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में सांप आपके पीछे पड़ गया है, तो यह एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी सारी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी, जिनसे आप लंबे से परेशान थे। साथ ही लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आपको ऐसा सपना दिखाई देता है, तो इसे आपको किसी दूसरे शख्स को नहीं बताना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि शुभ सपनों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

सपने में सांप को हाथ में पकड़े रखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपने सपने में सांप को अपने हाथ में पकड़ रखा है, तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही आपकी आर्थिक तंगी की समस्या अब दूर होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group