Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगBride Market: सब्जियों की नहीं बल्कि यहां लगती है दुल्हनों की मंडी,...

Bride Market: सब्जियों की नहीं बल्कि यहां लगती है दुल्हनों की मंडी, घर वाले ही सबसे पहले लगाते हैं बोली

Bulgaria Bride Market: दुनिया में कई तरह के बाज़ार आपने देखे होंगे। आजतक आपने मार्केट में केवल कपड़ों, सब्जियों, जूतों जैसी चीजों का बाजार देखा होगा, लेकिन कभी आपने दुल्हन की मंडी देखी है? जी हां, सुनकर ही हैरान रह गए होंगे लेकिन बता दें दुनिया की एक ऐसी अनोखी जगह है जहां महिलाएं प्याज-टमाटर की तरह बिकती हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश है। जहां दुल्हन की मंडी सजती है, जहां दुल्हन बिकती है? जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। बुल्गारिया में ऐसा ही ब्राइड मार्केट लगता है, जहां दुल्हन बेची जाती है। बुल्गारिया एक ऐसा देश है जहां दुल्हनों का बाजार लगता है, यहां आकर लड़के के घरवाले अपने लिए लड़की चुनते हैं और फिर खरीदने के बाद उसे अपने घर बहु बनाकर ले जाते हैं। जानिए आखिर क्या है ये।

दुल्हन को खरीदना लीगल

जिस ब्राइड मार्केट के बारे में हम बात कर रहे हैं, वहां दुल्हन खरीदी-बेची जाती है। आमतौर पर इंसानों की खरीद-फरोख्त बैन होती है। लेकिन बुल्गारिया में खुलेआम ऐसा किया जाता है। दुल्हन के बाजार से उन्हें खरीदना लीगल है। लोग मार्केट में घूमकर अपनी पसंद की लड़की तलाशते हैं। इसके बाद लड़की के मां-बाप से मोल-मोलाई कर उसे खरीद कर अपने साथ घर लेकर चले जाते हैं। सबसे बड़ी बात कि लड़की को खरीदने के बाद उसे पत्नी का दर्जा दिया जाता है।

बहु बनाना है जरुरी

बुल्गारिया सरकार भी इस मंडी को लगाने की इजाजत देती है। यहां लड़कियों की अलग-अलग कीमत होती है। जिस लड़की की पहले शादी नहीं होती, उसकी कीमत ज्यादा होती है। वहीं विधवा और तलाकशुदा की कम कीमत होती है। इसके साथ ही मंडी को लेकर एक ख़ास नियम है। इसमें सिर्फ कलाइदझी समुदाय के लोग ही अपनी बेटी को बेच सकते हैं। साथ ही परिवार को गरीब होना जरुरी है। अमीर परिवार इस मंडी में बेटियां नहीं बेचते। साथ ही जो मर्द लड़की खरीद कर ले जाता है, उसे लड़की से शादी करना अनिवार्य होता है।

लड़की को घर ले जाने से पहले हैं कई नियम

लड़की को घर ले जाने से पहले भी कई नियम हैं, लड़की कुंवारी होनी चाहिए तभी उसकी कीमत ज्यादा लगेगी। वहीं मार्किट में कलाइदझी समुदाय के लोग ही अपनी बेटी यहां लाते हैं, साथ ही परिवार गरीब होना चाहिए। आर्थिक रूप से मजबूत नहीं बेच सकते। साथ ही खरीदी गई लड़की को बहु का दर्जा देना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments