Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP Election Result 2023: दिग्विजय सिंह ने पोस्टल बैलेट वोट शेयर कर...

MP Election Result 2023: दिग्विजय सिंह ने पोस्टल बैलेट वोट शेयर कर ईवीएम पर उठाए सवाल

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. प्रदेश की 230 सीटों में से 163 सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इशारों ही इशारों में सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने पोस्टल बैलेट के आंकड़ों की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त मिली है। हीं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भी सवाल किया कि हम कागजी वोटों और ईवीएम वोटों में दो अलग-अलग वोटिंग पैटर्न क्यों देखते हैं? इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इशारों ही इशारों में सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने पोस्टल बैलेट के आंकड़ों की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त मिली है।

इस हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 114 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन 15 महीनें से भी कम समय में कांग्रेस की सरकार गिर गई और बीजेपी ने दोबारा सत्ता में वापसी की।

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर खड़े किए सवाल

कांग्रेस की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्टल बैलेट वोटों का आंकड़ा शेयर करते हुए सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया पर पोस्ट संदेश में कहा कि पोस्टल बैलेट के जरिए हमें यानी कांग्रेस को प्रदेश की 199 सीटों पर बढ़त मिली। जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका है।” ईवीएम पर सवाल खड़ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है।”

एक्स पर पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि

एक्स पर पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि “हमारे पास कुल 230 विधानसभा सीटों के आंकड़े हैं, पोस्टल बैलेट के जरिये कांग्रेस और बीजेपी को पड़े कुल वोटों की संख्या का विश्लेषण के लिए पेश है।” उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सोचने वाली बात ये है कि जब जनता वही है, तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गय? राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि “हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं ने जी जान से कांग्रेस के लिए काम किया और लोकतंत्र के प्रति अपने विश्वास को पुख्ता किया है।”

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group