Sunday, September 8, 2024
HomeदुनियाVirtual Rape Case: वर्चुअल दुनिया में लड़की से डिजिटली सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस...

Virtual Rape Case: वर्चुअल दुनिया में लड़की से डिजिटली सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज किया

Virtual Rape Case: पूरी दुनिया में साइबर क्राइम तो होते ही रहते हैैं। जिनमें धोखाधड़ी से पैसे ले लेना। बेव साइट हैक कर लिया जाना। निजी डेटा चुरा लेना जैसे कई अपराध है जो इंटरनेट की दुनिया में अक्सर सुनने को मिलते रहते हैैं। लेकिन अब इंग्लैैंड में जो मामला सामने आया है मेटावर्स की वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम से जुड़ा है। मामला भी बड़ा दिलचस्प है जो एक लड़की के सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पुलिस ने केस दर्ज किया

बताया जा रहा है कि पुलिस से शिकायत करने वाली यह लड़की मेटावर्स पर वर्चुअल रियलिटी वीडियो गेम के दौरान उसके साथ पुरुषों के समूह ने दुष्कर्म किया है। हालांकि इसमें इस लड़की को शारीरिक रूप से तो दुष्कर्म के उत्पीडऩे से तो नहीं गुजरना पड़ा है लेकिन बताया गया है कि उसकी यह प्रताडऩा एकदम उसी तरह की सहनी पड़ी है जैसी कि कोई दुष्कर्म की पीडि़ता सहती है। इसमें और भी दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैैंड की पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है और बकायदा इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

जानिए क्या होता है वर्चुअली दुष्कर्म

इंग्लैैंड के अखबार ने इस में जानकारी देते हुआ लिखा है कि शिकायतकर्ता लड़की का आभासी वर्चुअल रियलिटी गेम के लिये एक आनलाइन रूम था जिसमें और भी लोग मौजूद थे। और इसी दौरान इस लड़की को वर्चुअली दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। ब्रिटेन के नेशनल पुलिस चीफ काउंसिल के बाल अधिकार और उत्पीडऩ के जांच प्रमुख क्रिचले ने बताया कि मेटावर्स ने यौन अपराध करने का आसान मौका उपलब्ध करा दिया है। हम इसके लिये लड़ाई लड़ रहे हैैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा युवा वर्ग आनलाइन भी सुरक्षित रहे और नई तकनीक का प्रयोग भी निर्भय होकर कर सके। इयान क्रिचले ने चिंता जताते हुआ कहा कि क्राइम करने वालों ने अब वर्चुअल वल्र्ड में भी सेंध लगा ली है। उत्पीडऩ, अभद्र भाषा, धमकियां और अन्य माध्यम से वित्तीय घोटाले डिजिटल अवतार का रूप ले रहे हैैं। हमारे पुलिस प्रणाली को भी इसके लिये तैयार होना होगा ताकि अपराधियों को दबोचा जा सके और लोगों को इससे पीडि़़त होने से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group