Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलGovt Jobs: पुलिस में कई पदों पर निकली भर्तियां, 12वीं पास भी...

Govt Jobs: पुलिस में कई पदों पर निकली भर्तियां, 12वीं पास भी करें आवेदन

Govt Jobs: यूपी पुलिस में सिर्फ कांस्‍टेबल की भर्तियां ही नहीं निकली हैं। इसके अलावा भी कई अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पदों पर नौकरियां निकली हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 07 जनवरी 2024 से शुरू कर दी है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी पुलिस में एसआई, एएसआई और कंप्‍यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर के कुल 1906 पदों पर भर्तियां निकली हैं।

किस पद पर कितनी भर्तियां

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 29 दिसंबर को जारी किया गया था, जबकि आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी 2024 से शुरू हुई, जो 28 जनवरी तक चलेगी और शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 30 जनवरी तक किए जाएंगे। यूपी पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर (गोपनीय), एएसआई (क्‍लर्क), एएसआई (अकाउंटस) के 921 पदों पर भर्तियां होनी हैं, इसमें कुल 268 भर्तियां सब इंस्‍पेक्‍टर (गोपनीय) और 449 पद एएसआई क्‍लर्क और 204 पद एएसआई (अकाउंटस)के शामिल हैं। वहीं कंप्‍यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए और प्रोग्रामर ग्रेड की 985 पदों पर नौकरियां निकली हैं। इसमें 55 पद प्रोग्रामर्स ग्रेड 2 के हैं और 930 भर्तियां कंप्‍यूटर ऑपरेटर्स ग्रेड ए के लिए होनी हैं।

लास्‍ट डेट

पुलिस में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आपको बता दें कि अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया हो, तो 28 जनवरी 2024 तक अप्‍लाई कर सकते हैं। फीस एडजस्‍टमेंट की आखिरी तारीख 30 जनवरी तक है।

कौन कर सकता है अप्‍लाई

यूपी पुलिस में निकली कंप्‍यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्‍यर्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए मैथ और फिजिक्स विषय के साथ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। साथ ही अभ्‍यर्थी के पास ओ लेवल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
इसी तरह कंप्‍यूटर प्रोग्रामर के लिए अभ्‍यर्थी की उम्र 21 से लेकर 30 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास ग्रेजुएशन की डिग्री हो और कंप्‍यूटर की ए लेवल का सर्टिफिकेट हो. पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए अभ्‍यर्थी का स्‍नातक पास होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 25 शब्‍द प्रति मिनट की गति से हिन्‍दी टाइपिंग आनी चाहिए। इसके अलावा न्‍यूनतम 85 शब्‍द प्रति मिनट की गति से हिन्‍दी आशुलिपि श्रुति लेख भी आना चाहिए। पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) पद के लिए भी अभ्‍यर्थी के पास स्‍नातक की डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा 25 शब्‍द प्रति मिनट की गति से हिन्‍दी टाइपिंग और 30 शब्‍द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग आनी चाहिए।पुलिस सहायक उप निरीक्षक(लेखा) के लिए वाणिज्‍य में स्‍नातक व लेखा शास्त्र में पीजी डिप्‍लोमा होना चाहिए।

सैलरी

यूपी पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय समूह ग में भर्ती के बाद अभ्‍यर्थी को ग्रेड पे 4200, लेवल 6 के तहत 35400 से 112400 तक सैलरी मिलेगी। इसी तरह पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक समूह ग के तहत ग्रेड पे 2800, लेवल 5 के अंतर्गत 29200 से 92300 रुपये तक सैलरी होगी. पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा समूह ग के पदों के लिए भी उतनी ही सैलरी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group