Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशआज 63 साल के हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,...

आज 63 साल के हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज (5 मार्च) जन्मदिन है, 1959 में जन्में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे ज्यादा बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने की लिस्ट में सबसे ऊपर है, शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी उम्र के 63वें पायदान पर कदम रख दिया है।

सीएम का जन्म सीहोर जिले के जैत गांव में 5 मार्च 1959 को हुआ था। उनके पिता प्रेम सिंह चौहान किसान थे और मां का नाम सुंदर बाई चौहान था। शिवराज सिंह अपनी धर्म पत्नी साधना सिंह के साथ साल 1992 में शादी के बंधन में बंधे, उनके दो पुत्र हैं। एक का नाम कार्तिकेय सिंह चौहान और दूसरे का नाम कुणाल सिंह चौहान है। शिवराज सिंह के राजनीतिक सफर पर अगर नजर डालें तो उसकी सफलता के ग्राफ हमेशा ही ऊपर उठता आया है।

वहीं, शिवराज का पर्यावरण से लगाव किसी से छुपा नहीं है, वो हमेशा प्रदेश की जनता को पर्यावरण को साफ रखने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं, इस बार शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के दिन प्रदेश की जनता से पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा है कि, मेरे जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग, बुके, स्वागत द्वार, फूल-माला की बजाय आप पौधरोपण कीजिये।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group