Friday, October 18, 2024
Homeराज्‍यअन्‍य राज्‍यमोरबी में बड़ा हादसा, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का गिरा स्लैब, 4 जख्मी

मोरबी में बड़ा हादसा, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का गिरा स्लैब, 4 जख्मी

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है, जो नई इमारत की पहली मंजिल पर भराई के काम के दौरान हुई। कॉलेज अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर मलबे में फंसा हुआ, जिसे बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।मोरबी के अग्निशमन अधिकारी, देवेंद्र सिंह जड़ेजा ने बताया कि रात लगभग 8 बजे फायर स्टेशन पर कॉल आया। कॉल पर जानकारी दी गई कि मेडिकल कॉलेज का एक साइड स्लैब गिर गया है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों का बचाव किया। एक व्यक्ति अभी भी फंसा हुआ था। केवल उसका चेहरा दिखाई दे रहा है। उसका पूरा शरीर स्लैब और कंक्रीट के बीच फंसा हुआ है। लगभग 3 बजे सुबह हमने उसे भी बचाया और अस्पताल रेफर किया।मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक दुर्लभजीभाई देथरिया का कहना है कि मोरबी में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। भराई के दौरान एक स्लैब गिर गया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group