पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी…मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल

0
235

नई दिल्ली। बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इसके लिए वह भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों की मान्य थे उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।


बता दें कि मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल को निर्दलीय चुनौती दे रहे थे। वहीं अब उनके बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आ रही है। साथ ही मनीष कश्यप को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी या एमएलसी का ऑफर दिए जाने की भी चर्चा है।