Saturday, February 8, 2025
Homeराज्‍यअन्‍य राज्‍यझारखंड में ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया अपडेट

झारखंड में ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया अपडेट

धनबाद/रांची। कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड ने यू टर्न ले लिया। एक बार फिर से रांची, धनबाद, पलामू समेत कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। आने वाले 24 घंटों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इन शहरों में तेजी से तापमान गिरने के आसार हैं। तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। 

बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है। गर्म कपड़े अभी भी पहनने की जरूरत है। वहीं इस दौरान ज्यादा ठंड पानी से नहाने से बचें।

धनबाद में 24 घंटे में 6 डिग्री गिर गया तापमान
न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में छह डिग्री की गिरावट आ गई। 15.2 डिग्री से लुढ़क कर 9.1 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट से सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में भी सर्द हवाएं चलती रही।

गुनगुनी धूप में भी ठंढक का एहसास हुआ। दोपहर में ठंड का असर हुआ। पर शाम ढलते ही फिर सर्द हवाओं ने दस्तक दी जिससे रात का मौसम सर्द हो गया। सर्द मौसम का असर अगले दो दिनों रह सकता है। उसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
 
10 फरवरी के बाद मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय हो रहा है। इससे बादलों की आवाजाही शुरू होने का अनुमान है। बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ाेतरी का अनुमान है। तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट घुलेगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group