Saturday, July 27, 2024
Homeबिज़नेसआज लॉन्च होंगे ऐपल iPhone 15, वॉच और टैबलेट, जानें डिटेल

आज लॉन्च होंगे ऐपल iPhone 15, वॉच और टैबलेट, जानें डिटेल

Apple Launch Event: ऐपल (Apple) कैलिफोर्निया के ऐपल पार्क में अपनी नई iPhone सीरीज समेत कई गैजेट्स को पेश करेगी। कंपनी नई iPhone 15 सीरीज से पर्दा हटाएगी। Apple Watch और ऐपल वॉच अल्‍ट्रा मॉडल्‍स को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। ऐपल के ऑपरेटिंग सिस्‍टम अपडेट की रिलीज डेट्स का ऐलान भी आज होने की उम्‍मीद है।

इस इवेंट को Apple के YouTube चैनल, Apple.com, Apple TV+ पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। ऐपल वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, नई स्मार्टवॉच, टैबलेट और लैपटॉप भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इस इवेंट में iOS 17, iPad 17, WatchOS 10, और tvOS 17 भी पेश किए जा सकते हैं। iPhone 15 Pro की कीमत 999 डॉलर की शुरुआती कीमत में हो सकती है। सभी iPhone 15 मॉडल में USB-C चार्जिंग पोर्ट होगा।

ऐपल वंडरलस्ट इवेंट 12 सितंबर 2023 को हो रहा है। इस इवेंट में iPhone 15 सीरीज समेत ऐपल टैबलेट, लैपटॉप और वॉच को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल का ऐपल इवेंट खास होगा, क्योंकि आईफोन 15 में कई बड़े अपडेट दिए जा सकते हैं। साथ ही नई स्मार्टवॉच और ऐपल एयर पॉड को लॉन्च किया जाएगा।

ऐपल इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू

ऐपल इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार के इवेंट की थीम वंडरलस्ट है, जिसका मतलब आश्चर्य से भरपूर है। जिसे लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस थीम की वजह से ही माना जा रहा है कि ऐपल आईफोन 15 में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। iPhone 15 Pro को 999 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत ज्यादा होगी। ऐसी न्यूज हैं कि ऐपल की तरफ से iPhone 15 Pro Max को अल्ट्रा के साथ री-ब्रांड किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments