Friday, April 19, 2024
Homeबिज़नेसरुपये में गिरावट के बाद भी भारतीय अमीरों की दौलत 800 अरब...

रुपये में गिरावट के बाद भी भारतीय अमीरों की दौलत 800 अरब डॉलर पहुंची..

फोर्ब्स इंडिया की ओर से 2022 के लिए जारी 100 अमीर भारतीयों की सूची के मुताबिक, इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया 10 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। इसके बावजूद इनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति में देश के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी और सूची में दूसरे स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है।डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बावजूद इस साल शीर्ष-100 भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति में 25 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति बढ़कर 800 अरब डॉलर पहुंच गई है। वहीं, देश के शीर्ष-10 अमीरों की दौलत 385.2 अरब डॉलर है।

ये हैं शीर्ष-10 अरबपति भारतीय
नाम                              कुल संपत्ति           कंपनी
गौतम अदाणी                150 अरब डॉलर       अदाणी इंटरप्राइजेज
मुकेश अंबानी                 88 अरब डॉलर          रिलायंस इंडस्ट्रीज
राधाकिशन दमानी          27.6 अरब डॉलर      एवेन्यू सुपरमार्ट्स
साइरस पूनावाला            21.5 अरब डॉलर      सीरम इंस्टीट्यूट
शिव नाडर                      21.4 अरब डॉलर       एचसीएल टेक
सावित्री जिंदल               16.4 अरब डॉलर        ओपी जिंदल समूह
दिलीप शांघवी                15.5 अरब डॉलर       सन फार्मा इंडस्ट्रीज
हिंदुजा ब्रदर्स                  15.2 अरब डॉलर       अशोक लीलैंड
कुमार मंगलम बिड़ला    15 अरब डॉलर          आदित्य बिड़ला समूह
बजाज फैमिली               14.6 अरब डॉलर      बजाज ऑटो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments