Saturday, July 27, 2024
Homeधर्म28 March 2024 Rashifal: जानिए क्‍या कहता है राशिफल, कैसा रहेगा आपका...

28 March 2024 Rashifal: जानिए क्‍या कहता है राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

28 March 2024 Rashifal: राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 28 March 2024 का Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 28 March 2024)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | जिन्हें आपने कार्य सिखाया था, वह आज आपको निचा दिखाने की कोशिश करेंगें सावधान रहें | अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकाल सकते है | किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग हरा है |

आज आपका शुभ अंक 8 है |

वृषभ राशिफल (Vrshabh Rashifal 28 March 2024)

आज के दिन सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा | परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी | आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। जीवनसाथी के कारण जनसंपर्क बढ़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आज आपका शुभ अंक 1 है |

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal 28 March 2024)

आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे | प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हो सके तो गाय को हरा चारा डालें आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 28 March 2024)

आज हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें इस से आपका दिन बेहतरीन जायेगा। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं । आप दूसरों के तजुर्बे से कुछ सबक सीख सकते हैं | आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है।

आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

सिंह राशिफल (Sinh Rashifal 28 March 2024)

आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें | आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए खास है। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें।

आज आपका शुभ अंक 5 है |

कन्‍या राशिफल (Kanya Rashifal 28 March 2024)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा | लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें।

आज आपका शुभ अंक 3 है |

तुला राशिफल (Tula Rashifal 28 March 2024)

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज माता पिता से कुछ छुपाने का प्रयास सही नहीं होगा। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज मां कालरात्रि को नीबु काटकर अर्पित करे आपके लिए शुभ रहेगा |

आज आपका शुभ अंक 6 है |

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik Rashifal 28 March 2024)

आज आप सुंदर कांड का पाठ करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है, सावधान रहें। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्तें को खराब कर सकता है।

आज आपका शुभ अंक 7 है |

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal 28 March 2024)

आज के दिन सुबह से व्यस्तता दिखाई देगी | आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज मां कालरात्रि को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें आपके लिए लाभदायक रहेगा |

आज आपका शुभ अंक 9 है |

मकर राशिफल (Makar Rashifal 28 March 2024)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आज आपका जीवनसाथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं।

आज आपका शुभ अंक 1 है |

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 28 March 2024)

आज आपका मन शांत रहने वाला है। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाये आपके लिए लाभदायक रहेगा |

आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

मीन राशिफल (Meen Rashifal 28 March 2024)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता, जिस मौके से आप डरते थे, उसका लाभ उठाएं | लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। जीवनसाथी का आकर्षण आपको उसकी तरफ खींचेगा। आज मां कालरात्रि की पूजा करते समय मां के मंत्रों का उच्चारण जरूर करे |

आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments