Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मAaj ka Rashifal 2 April 2024: इन राशियों को बचकर पार करना...

Aaj ka Rashifal 2 April 2024: इन राशियों को बचकर पार करना होगा रविवार, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 2 April 2024 Rashifal: राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 2 April 2024 का Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 2 April 2024)

असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

उपाय :- चन्द्र की वस्तुओं (चावल, चीनी, आटा, मैदा, दूध आदि) में से कोई भी एक वस्तु किसी भी धर्म स्थान में देने से फैमिली लाइफ अच्छी रहती है।

आज आपका शुभ अंक 9 है |

वृषभ राशिफल (Vrshabh Rashifal 2 April 2024)

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।

उपाय :- सफेद चन्दन का तिलक मस्तक पर लगाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal 12 April 2024)

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप ख़त्म हो जाएगा। हमारी ज़िंदगी का क्या फ़ायदा, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

उपाय :- अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का 11 बार उच्चारण सुबह-शाम करें।

आज आपका शुभ अंक 8 है |

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 2 April 2024)

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।

उपाय :- अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाने से पूर्व हरी इलायची खाकर जाना लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा।

आज आपका शुभ अंक 2 है |

सिंह राशिफल (Sinh Rashifal 2 April 2024)

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को काले व सफेद गुलाब गिफ्ट करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

आज आपका शुभ अंक 6 है |

कन्‍या राशिफल (Kanya Rashifal 2 April 2024)

हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

उपाय :- अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलते समय लाल गुलाब अवश्य दें, इससे प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे।

आज आपका शुभ अंक 5 है |

तुला राशिफल (Tula Rashifal 2 April 2024)

मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

उपाय :- किसी भिखारी व अपंग व्यक्ति को खाना खिलाने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज आपका शुभ रंग भूरा है | आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik Rashifal 2 April 2024)

बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

उपाय :- आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मांस, मदिरा का सेवन न करें।

आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal 12 April 2024)

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

उपाय :- घर में मोरपंख रखने से नौकरी/बिज़नेस में उन्नति होगी।

आज आपका शुभ अंक 9 है |

मकर राशिफल (Makar Rashifal 2 April 2024)

अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

उपाय :- लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस पानी का सेवन करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज आपका शुभ अंक 2 है |

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 2 April 2024)

अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।

उपाय :- किसी सुपात्र व्यक्ति को पुस्तक या पठन सामग्री देना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।

आज आपका शुभ अंक 5 है |

मीन राशिफल (Meen Rashifal 2 April 2024)

दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके फ़ायदे लेने का समय है। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।

उपाय :- मांस, मदिरा का त्याग करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज आपका शुभ अंक 3 है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments