अधिकमास का समापन 15 जून को हो रहा है. उस दिन अधिकमास की अमावस्या है. अब आप सोच रहे होंगे कि अमावस्या को किसी महीने का समापन तो होता नहीं है, फिर अधिकमास अमावस्या को क्यों खत्म हो रहा है. दरअसल अधिकमास शुक्ल पक्ष से शुरू होता है और कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर खत्म होता है. अधिकमास हर 3 साल में एक बार आता है. अधिकमास के खत्म होने के साथ ही विवाह के मुहूर्त मिलने लगेंगे. शादी की शहनाई बजने लगेगी. इस बार अधिकमास खत्म होने के बाद जून और जुलाई में विवाह के लिए केवल 12 मुहूर्त ही हैं.
अधिकमास का समापन 2026
पंचांग के अनुसार, अधिकमास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 14 जून को दोपहर 12:19 पीएम से लेकर 15 जून को सुबह 08:23 एएम तक है. अमावस्या का सूर्योदय 15 जून को होगा, इसलिए अधिकमास अमावस्या 15 जून को है. उस दिन अधिकमास का समापन होगा और 16 जून से ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की शुरूआत होगी.
जून-जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त
15 जून को मलमास यानि अधिकमास के खत्म के बाद शादी का पहला मुहूर्त 21 जून को है. जून में विवाह के लिए 8 मुहूर्त हैं, वहीं जुलाई में केवल 4 दिन ही शहनाई बजेगी.
21 जून, दिन रविवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 09:31 ए एम से 11:21 ए एम
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी
22 जून, दिन सोमवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 10:31 ए एम से लेकर 23 जून को 05:24 ए एम तक
नक्षत्र: हस्त
तिथि: अष्टमी, नवमी
23 जून, दिन मंगलवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 05:24 ए एम से 10:13 ए एम
नक्षत्र: हस्त
तिथि: नवमी
24 जून, दिन बुधवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 01:59 पी एम से 25 जून को 05:25 ए एम तक
नक्षत्र: स्वाति
तिथि: दशमी, एकादशी
25 जून, दिन बृहस्पतिवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 05:25 ए एम से 07:08 ए एम तक
नक्षत्र: स्वाति
तिथि: एकादशी
26 जून, दिन शुक्रवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 07:16 पी एम से लेकर 27 जून को 05:25 ए एम तक
नक्षत्र: अनुराधा
तिथि: द्वादशी, त्रयोदशी
27 जून, दिन शनिवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 05:25 ए एम से 10:11 पी एम
नक्षत्र: अनुराधा
तिथि: त्रयोदशी
29 जून, दिन सोमवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 04:16 पी एम से लेकर 30 जून को 04:03 ए एम तक
नक्षत्र: मूल
तिथि: पूर्णिमा
जुलाई विवाह मुहूर्त 2026
1 जुलाई, दिन बुधवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 06:51 ए एम से 04:04 पी एम
नक्षत्र: उत्तराषाढा
तिथि: द्वितीया
6 जुलाई, दिन सोमवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 01:41 ए एम से 05:29 ए एम, जुलाई 07 तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: सप्तमी
7 जुलाई, दिन मंगलवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 05:29 ए एम से 02:31 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: सप्तमी, अष्टमी
11 जुलाई, दिन शनिवार: शुभ विवाह मुहूर्त: 12:05 ए एम से 05:32 ए एम, 12 जुलाई
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: द्वादशी, त्रयोदशी
25 जुलाई से 4 माह तक शादियों पर रोक
25 जुलाई से चातुर्मास का प्रारंभ हो रहा है, इस वजह से उस दिन से शादियों पर रोक लग जाएगी. चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, इस वजह से विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य नहीं होते हैं.









